Trending News

उत्तराखंड: 10वीं,12वीं हुए हैं फेल तो शुरू कर दें पास होने की तैयारी

उत्तराखंड: 10वीं,12वीं हुए हैं फेल तो शुरू कर दें पास होने की तैयारी

उत्तराखंड: 10वीं,12वीं हुए हैं फेल तो शुरू कर दें पास होने की तैयारी

रामनगर : पिछले दिनों उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आया था, जिसमें कई बच्चे फेल हो गए थे। ऐसे बच्चों के पास होने का एक और मौका है। उत्तराखंड बोर्ड की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं से 24 मई तक आवेदन मांगे गए हैं।

उत्तराखंड शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव विनोद सिमल्टी के के अनुसार 10वीं की परीक्षा में दो और 12वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा।

24 मई तक आवेदन करने के बाद विद्यालय की ओर से 30 मई तक इसे बोर्ड को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की तिथि तय कर जुलाई-अगस्त में परीक्षा कराई जाएगी।

बोर्ड की 12वीं की वर्ष 2024 की परीक्षा में 15,981 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं, जबकि 10वीं की परीक्षा में 12,198 परीक्षार्थी फेल हैं। उत्तराखंड बोर्ड की ओर से उन्हें पास होने का अवसर दिया गया है।

उत्तराखंड: 10वीं,12वीं हुए हैं फेल तो शुरू कर दें पास होने की तैयारी

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )