Trending News

उत्तराखंड : बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

उत्तराखंड : बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

उत्तराखंड : बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

देहरादून : मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। आज सुबह तड़के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले क्षत्रों में बारिश हुई। मैदानी इलाकों की बात करें तो कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है।

देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के ने आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जारी किया है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड : बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )