Trending News

उत्तराखंड : मामूली बात पर चचा ने भतीजे को मारी गोली, मौत

उत्तराखंड : मामूली बात पर चचा ने भतीजे को मारी गोली, मौत

उत्तराखंड : मामूली बात पर चचा ने भतीजे को मारी गोली, मौत

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां खेत में काम कर रहे भतीजे की चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। तमंचे से फायर झोंकने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, दूरस्थ गांव बिंदुखेड़ा निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू (24) वर्ष पुत्र तारा सिंह सुबह के समय अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया।

गुस्से में सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया। अफरातफरी के बीच परिजन बुरी जख्मी राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर के हाथ खड़े करने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गई। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि राजू का छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ विवाह हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भी सदमे में है।

राजू दो भाईयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल विक्रम राठौर ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि फरार सुच्चा सिंह नशे का आदी है, उसके विरुद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड : मामूली बात पर चचा ने भतीजे को मारी गोली, मौत

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )