Trending News

उत्तराखंड: स्कूल बस की टक्कर से पैरा कमांडो की मौत, यहां की है घटना

रामनगर : छुट्टी पर घर आए सेना के पैरा कमांडो को स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर घायल हो गया। सेना के जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह घटना रामनगर के कानिया चौराहे की है। स्कूल बस दे बाइक सवार सेजना के जवान को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जवाल को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया।

 

24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाइक से घर की ओर आ रहा था। जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचाते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर खंभे से जा टकराया।

आसपास के लोगों ने जवान को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जवान के मामा राजेंद्र ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और 29 नवंबर को ही छुट्टी पर घर आया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है, जो इन दिनों कुल्लू में तैनात है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar