Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: स्कूल में बड़ा हादसा, बाथरूम की छत गिरने से छात्रा की मौत

चम्पावत: उत्तराखंड के बदहाल स्कूलों की हकीकत किसी से छुपी नहीं है। शिक्षा मंत्री और उनका विभाग भले ही लाख दावे करे, लेकिन आलम यह है कि कई स्कूलों में बच्चों की जान खतरे से खाली नहीं है। इतना ही नहीं जिन स्कूलों में शौचालय बने हैं। उनकी हालत भी खस्ता है। ऐसे ही खस्ताहाल बाथरूम की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया है।

स्कूल की बाथरूम की छत से गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीसरी में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। बच्चों के परिजन दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे। स्कूल में हुए इस हादसे से अन्य बच्चे भी डरे सहमे हैं।

चंपावत में गुरुवार सुबह पाटी मोनकांडा प्राइमरी विद्यालय की बाथरूम की छत निरने से कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची की मौत होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं दो बच्चे भी घायल हो गई। हादसे की खबर सुनकर स्कूल पहुंचे अभिभावकों में गुस्सा है।

अपनी बच्ची का शव देख मृतका हेमा की मां बेसुध हो गई। वह एक टक लगाकर अपनी मासूम बच्ची की लाश देखती रही। वहीं घायल बच्चों के परिजन अपने बच्चों की सलामती मांग रही है। अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों का ऐसा हाल देख अभिभावकों का गुस्सा थम नहीं रहा है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar