Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और शिक्षक गिरफ्तार, यहां था तैनात

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हो गई है। इस मामले में अब तक 22 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसटीएफ ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के धामपुर कनेक्शन में बागेश्वर के सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती का VIDEO वायरल लोग पूछ रहे SDM है या गुंडा? h

एसटीएफ ने शिक्षक को पेपर लीक से परीक्षा उत्तीर्ण किए कुछ छात्रों के बयानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आरोपी जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार शिक्षक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा जिला बागेश्वर में नियुक्त है। अभियुक्त ने अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इकठ्ठा कर परीक्षा की पहली रात को वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र और उत्तर याद कराया गया। फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया गया था।

उत्तराकाशी: प्रदीप भट्ट बने मददगार गर्भवती को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया देहरादून CM धामी को कहा, थैंक्यू 

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar