Trending News

उत्तराखंड: मकान के नीचे दब गए थे एक ही परिवार के 5 लोग, दो शव बरामद

देहरादून: 19 अगस्त की रात को आए आई भीषण आपदा में शव मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। राजधानी देहरादून से लगे मालदेवता के सरखेत में मकान के नीचे दबे एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं।

 

उत्तराखंड : एक फोन कॉल ने बचाये 12 परिवार, बच गई 60 लोगों की जिंदगियां

अब भी तीन लोगों की तलाश जारी है। शुक्रवार रात आई आपदा के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस टीम लगातार मकान के नीचे दबे पारिवारिक सदस्यों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पोकलैंड से मलबा साफ करते हुए दो शव बरामद हुए।

 

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar