2024 लोकसभा चुनाव रिजल्ट : UP ने सबको चौंकाया, NDA-INDIA के बीच कड़ी टक्कर…LIVE

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 20 सीटों पर और विपक्षी गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है।
उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण गोविल शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब आगे चल रहे हैं। सपा की सुनीता वर्मा दूसरे नंबर पर हैं।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा के संजीव कुमार बालियान आगे चल रहे हैं। सपा के हरेंद्र सिंह मलिक दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। पार्टी सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है।

2024 लोकसभा चुनाव रिजल्ट : UP ने सबको चौंकाया, NDA-INDIA के बीच कड़ी टक्कर…LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *