Trending News

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के संबंध में की समीक्षा, अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के संबंध में की समीक्षा, अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के संबंध में की समीक्षा, अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश पहाड़ समाचार editor

देहरादून: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मंत्री आवास में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ सैन्यधाम निर्माण के संबंध में समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी को सैन्य धाम में अब तक हुए निर्माण कार्यों का प्रस्तुतिकरण के साथ विस्तृत जानकारी दी। मंत्री गणेश जोशी ने 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आहूत होने वाली सैन्यधाम के संबंध में उच्चस्तरीय समिति की बैठक के लिए भी अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा उत्तराखंड में बन रहे सैन्य धाम की भव्यता एवं दिव्यता बरकरार रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो। साथ ही निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है। मंत्री ने कहा यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सैन्य धाम में विशेष रुचि है। मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि पांचवें धाम सैन्य धाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग यहां आते हैं। ठीक उसी प्रकार से सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

इस अवसर पर सचिव दीपेंद्र चौधरी, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The post मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के संबंध में की समीक्षा, अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश first appeared on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के संबंध में की समीक्षा, अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar