Trending News

बड़ी खबर : आतंकी हमले में दो जवान शहीद, अधिकारी समेत चार घायल

बड़ी खबर : आतंकी हमले में दो जवान शहीद, अधिकारी समेत चार घायल

बड़ी खबर : आतंकी हमले में दो जवान शहीद, अधिकारी समेत चार घायल पहाड़ समाचार editor

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि, एक अधिकारी समेत चार जवान घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सेना को राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। विशेष सूचना पर एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने विस्फोटक से ब्लास्ट किया। एक अधिकारी सहित चार जवान इस हमले में घायल हो गए हैं। दो जवान शहीद हो गए हैं। घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इलाके में आतंकियों के समूह को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। सुबह से शुरू हुई ये मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था।

सुबह से जारी यह मुठभेड़ राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक इलाके की बताई जा रही है। राजौरी में जारी मुठभेड़ के बीच एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है।

बड़ी खबर : आतंकी हमले में दो जवान शहीद, अधिकारी समेत चार घायल पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar