Trending News

उत्तराखंड: 83 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, लूट ले गए सोने के गहने!

उत्तराखंड: 83 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, लूट ले गए सोने के गहने!

उत्तराखंड: 83 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, लूट ले गए सोने के गहने! पहाड़ समाचार editor

टनकपुर: टनकपुर में एक घटना से सनसनी फैल गई। यहां होईवे के किनारे पर एक वीरांगना का शव पड़ा मिला। शव शहर से करीब दो किलोमीटर दूर पड़ा था। हैरानी की बात यह है कि बुजुर्ग महिला के सोने के गहने से गायब थे। कान पर कुंडल नोचने के निशान से हत्या की अशंका जताई जा रही है।

सूचना पर सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जब परिजनों को खबर लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने SSB की डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई। जानकारी के अनुसार, विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा।

परमानंद ने तुरंत आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग लग गई। मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां घर के अकेली रहती थी। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

उत्तराखंड: 83 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, लूट ले गए सोने के गहने! पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )