Trending News

उत्तराखंड : सिख तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 25 घायल, 7 गंभीर, देर रात का है मामला

उत्तराखंड : सिख तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 25 घायल, 7 गंभीर, देर रात का है मामला

उत्तराखंड : सिख तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 25 घायल, 7 गंभीर, देर रात का है मामला पहाड़ समाचार editor

चंपावत : उत्तराखंड में हर दिन कहीं ना कहीं से हादसे की खबरें सामने आती ही रहती हैं।  ऐसा ही एक हादसा चंपावत-टनकपुर हाईवे पर रविवार की रात को हो गया। जानकारी के अनुसार रीठासाहिब से पंजाब जा रही सिख श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर हही पलट गई। हादसे में 25 तीर्थ यात्री घायल हो गए। गंभीर घायल सात यात्रियों को STH हल्द्वानी रेफर किया गया। बस में 61 तीर्थयात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को रात में ही एबुंलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

रीठासाहिब से पंजाब जा रही सिख तीर्थ यात्रियों की बस संख्या-PB 03BL, 6231 रात दस बजे के करीब धौन से एक किमी आगे चंपावत की ओर रोड में पलट गई। बस में 61 तीर्थयात्री सवार थे। दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए। जिनमें सात को गंभीर चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 18 तीर्थ यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सभी यात्री जिला रोपड़ रूपनगर पंजाब के रहने वाले हैं। गुरुद्वारा रीठसाहिब के दर्शन करने के बाद वे वापस पंजाब लौट रहे थे। बस पलटने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

घायल यात्री

  • निक्षत्तर सिंह उम्र 67 वर्ष,
  • सुरेंद्र सिंह कौर उम्र 69 वर्ष,
  • कुलदीप कौर उम्र 70 वर्ष,
  • हरवंश कौर उम्र 70 वर्ष,
  • हरमेस कौर उम्र 40 वर्ष,
  • नवदीप उम्र 11 वर्ष,
  • नवजोत कौर उम्र 12 वर्ष,
  • दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष,
  • दिलप्रीत सिंह उम्र 13 वर्ष,
  • बन्ना सिंह उम्र 65 वर्ष,
  • विमला देवी उम्र 65 वर्ष,
  • शकुंतला देवी उम्र 64 वर्ष,
  • रसपाल कौर उम्र 46 वर्ष,
  • हरबीर सिंह उम्र 72 वर्ष,
  • कमलेश कौर उम्र 65 वर्ष,
  • मनजीत सिंह उम्र 35 वर्ष,
  • बलराम सिंह उम्र 28 वर्ष,
  • निक्षत्तर उम्र 55 वर्ष.

गंभीर घायल

  • लवप्रीत कौर उम्र 15 वर्ष,
  • मनजीत कौर उम्र 65 वर्ष,
  • गुरुदेव उम्र 70 वर्ष,
  • कमलेश कौर 65 वर्ष,
  • सरनप्रीत कौर 05 माह,
  • कुलवंत कौर उम्र 53 वर्ष,
  • अगमजोत सिंह उम्र 11 वर्ष,

उत्तराखंड : सिख तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 25 घायल, 7 गंभीर, देर रात का है मामला पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar