Trending News

उत्तराखंड: सड़क पर पटली स्कूल बस, मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला

उत्तराखंड: सड़क पर पटली स्कूल बस, मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला

उत्तराखंड: सड़क पर पटली स्कूल बस, मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला

हल्द्वानी: हल्द्वानी डीपीएस स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में बच्चों को चोटे आई हैं। गनीमत रही कोई गंभीर घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। बस पटने की घटना होने तक बस में कुछ बच्चे और स्कूल स्टाफ सवार हुआ था। बच्चों की संख्या ज्यादा होती, तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस लालकुआं से बच्चों को लेकर सुबह सात बजे हल्द्वानी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस जैसे ही डिपो संख्या चार के सामने पहुंची। तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। उस समय बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे।

मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, स्थानीय लोगों और 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया है। इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

उत्तराखंड: सड़क पर पटली स्कूल बस, मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar