Trending News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: कार ने दो स्कूटियों को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: कार ने दो स्कूटियों को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: कार ने दो स्कूटियों को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत पहाड़ समाचार editor

खटीमा :  उत्तराखंड में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खटीमा के राजमार्ग चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। मृतक एक ही परिवार के हैं।  घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर  की सुबह नेपाल के महेंद्र नगर गए थे। बताते हैं कि उनकी वहां रिश्तेदारी है और बहू का भी मायका है। दोपहर में जब वह घर लौट रहे थे।

इसी दौरान चकरपुर बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप कार ने आगे पीछे चल रही उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तीनों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। Ssi कुमार ने नेम बहादुर को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। जहां  चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। नर्मदा के पति की एक साल पहले ही मौत हुई है।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: कार ने दो स्कूटियों को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar