Trending News

उत्तराखंड: दून मेडिकल कॉलेज में अचानक पहुंचे सीएम धामी, गंदगी देख लगाई फटकार

उत्तराखंड: दून मेडिकल कॉलेज में अचानक पहुंचे सीएम धामी, गंदगी देख लगाई फटकार

उत्तराखंड: दून मेडिकल कॉलेज में अचानक पहुंचे सीएम धामी, गंदगी देख लगाई फटकार पहाड़ समाचार editor

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल जान, व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता के साथ ही खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए बन रहे खाने को जाकर देखा। उन्होंने कहा कि खोने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधित जांच के लिए अस्पताल आए मरीजों को लंबी लाइन में ना लगाना पड़े इसके लिए रजिस्ट्रेशन डेस्क की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाए। इमरजेंसी वार्ड में जाकर वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, से भी वार्ता की। इस दौरा डॉक्टरों की उपस्थिति और विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली।

उत्तराखंड: दून मेडिकल कॉलेज में अचानक पहुंचे सीएम धामी, गंदगी देख लगाई फटकार पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar