Trending News

उत्तराखंड: दून-टू-मसूरी ये है ट्रैफिक रूट, गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वालों के लिए ये है प्लान

उत्तराखंड: दून-टू-मसूरी ये है ट्रैफिक रूट, गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वालों के लिए ये है प्लान

उत्तराखंड: दून-टू-मसूरी ये है ट्रैफिक रूट, गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वालों के लिए ये है प्लान पहाड़ समाचार editor

देहरादून: मसूरी में पर्यटन सीजन और यमुनोत्री यात्रा के कारण जाम लगा रहा है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तैसार किया है। डीजीपी अशोक कुमार के अध्यक्षता में इसको लेकर बैठक आयोजित की गई।

इन पर हुई चर्चा
1. समस्त छोटे चौपहिया वाहनों को स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक से होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैम्पटी फॉल की ओर भेजा जाए।

2. यातायात का अधिक दबाव होने पर मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटीबीपी कैम्प से पहले हाथीपांव होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैम्पटी फॉल की ओर भेजा जाए।

3. गंगोत्री एवं यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी के बजाय विकासनगर होते हुए भेजा जाए।

4. वीकेन्ड पर वाहनों को किंगरेट पार्किंग में पार्क कराया जाए, विशेषकर उन पर्यटकों के वाहनों को जिनकी होटलों में पार्किंग की सुविधा न हो।

5. यातायात का दबाव अधिक होने पर निकासी वाले वाहनों को बार्लाेगंज, झड़ीपानी होते हुए देहरादून को भेजा जाए, ताकि मसूरी जाने वाले सुगमता से पहुंच सकें।

6. वन वे ट्रैफिक को सुगमता से चलाने के लिए स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक, कैमल बैक रोड, हाथीपांव रोड की मरमत्त हेतु स्थानीय प्रशासन से वार्ता की जाए।

उत्तराखंड: दून-टू-मसूरी ये है ट्रैफिक रूट, गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वालों के लिए ये है प्लान पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )
Skip to toolbar