Trending News

उत्तराखंड: गौरीकुंड आपदा से जुड़ा अपडेट, लापता लोगों की संख्या बढ़ी

उत्तराखंड: गौरीकुंड आपदा से जुड़ा अपडेट, लापता लोगों की संख्या बढ़ी

उत्तराखंड: गौरीकुंड आपदा से जुड़ा अपडेट, लापता लोगों की संख्या बढ़ी

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई भीषण आपदा में लापता होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जहां घटना के दिन यह संख्या करीब 13 बताई जा रही थी। वहीं, घटना के अगले दिन यह बढ़कर 19 और ताजा अपडेट के अनुसार कुल लापता लोगों की संख्या अब 23 हो गई है, जिनमें से तीन के शव बरामद हो चुके हैं। जबकि 20 अन्य लापता लोगों की खोजबीन जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि गौरीकुंड भू- स्खलन से लापता/ मृत व्यक्तियों की संख्या 23 हो गई है l उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यक्तियों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त लापता व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है जिसमें नेपाल मूल के 17 जनपद रुद्रप्रयाग के 4 अन्य राज्य के 2 कुल संख्या 23 हैl

उन्होंने बताया कि विगत दिन जो 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं उनमें जारी सूची में इनके नाम शामिल नहीं थे l मृतकों के परिजनों द्वारा की गई शिनाख्त के अनुसार तीनों व्यक्ति नेपाल मूल के हैं जिनमें देवी बहादुर, टेक बहादुर व प्रकाश टम्टा शामिल हैं l जो 20 लोग अभी भी लापता हैं उनकी सूची निम्नवत है –

1, आशु उम्र 23 साल निवासी जलई।

2, प्रियांशु चमोला S/O कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा।

3, रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी।

4, अमर बोहरा S/O मान बहादुर बोहरा निवासी नेपाल।

5, अनिता बोहरा W/O अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल।

6, राधिका बोहरा D/O अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल।

7, पिंकी बोहरा D/O अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल।

8, पृथ्वी बोहरा S/O अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल।

9, जटिल S/O अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल।

10, वकील S/O अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल।

11, विनोद S/O बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर।

12, मुलायम S/O जसवंत सिंह 25 साल निवासी नगला बंजारा सहनपुर।

13-सुगाराम S/O जोरा सिंह 45 वर्ष निवासी नेपाल

14- बम बोहरा S/O सतर सिंह बोहरा 31 वर्ष निवासी नेपाल

15- चंद्र कामी S/O लोउडे कामी 26 वर्ष निवासी पेरिया नेपाल

16- धर्मराज S/O मुन बहादुर 56 वर्ष निवासी जुमला नेपाल

17- नीर बहादुर S/O हरि बहादुर रावल 58 वर्ष निवासी नेपाल

18- सुमित्रा देवी W/O नीर बहादुर 52 वर्ष निवासी नेपाल

19- कुमारी निशा D/O नीर बहादुर 20 वर्ष निवासी नेपाल

20- रोहित बिष्ट S/O लक्ष्मन सिंह निवासी उतस्यू चोपड़ा l

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम द्वारा लापता व्यक्तियों का सर्च आपरेशन एवं खोजबीन कार्य किया जा रहा है l

उत्तराखंड: गौरीकुंड आपदा से जुड़ा अपडेट, लापता लोगों की संख्या बढ़ी

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar