Trending News

उत्तराखंड : क्या जल्द लागूं होने वाला है UCC, CM धामी की गृह मंत्री शाह से लंबी मुलाक़ात!

उत्तराखंड : क्या जल्द लागूं होने वाला है UCC, CM धामी की गृह मंत्री शाह से लंबी मुलाक़ात!

उत्तराखंड : क्या जल्द लागूं होने वाला है UCC, CM धामी की गृह मंत्री शाह से लंबी मुलाक़ात!

CM धामी धामी दिल्ली दौरे पर हैं। पिछले कुछ दिनों CM धामी का दिल्ली के दौरे पर कई बार जा चुकेक हैं। दिल्ली दौरे  के दौरान रविवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राज्य के राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों के अलावा समान नागरिक संहिता (UCC) पर भी गहन चर्चा हुई।

चर्चा यह भी है कि राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी सीएम ने शाह से मार्गदर्शन मांगा है। बताया जा रहा है कि सीएम के अलावा शाह से उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष व कुछ सदस्यों ने भी मुलाकात की।

इस मुलाकात के यही मायने टटोले जा रहे हैं कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की दिशा में धामी सरकार अगला कदम जल्द उठा सकती है। बता दें कि विशेषज्ञ समिति किसी भी दिन सरकार को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप सकती है। पहले 30 जून तक रिपोर्ट सौंपने की संभावना थी। फिर माना जा रहा था कि 15 जुलाई तक सरकार को रिपोर्ट मिल जाएगी, लेकिन शुरुआती तेजी के बाद रिपोर्ट अटक गई।

उत्तराखंड : क्या जल्द लागूं होने वाला है UCC, CM धामी की गृह मंत्री शाह से लंबी मुलाक़ात!

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar