Trending News

उत्तराखंड: कालिंदी ट्रैक पर फंसे 14 ट्रैकर्स, एक गाइड की मौत

उत्तराखंड: कालिंदी ट्रैक पर फंसे 14 ट्रैकर्स, एक गाइड की मौत

उत्तराखंड: कालिंदी ट्रैक पर फंसे 14 ट्रैकर्स, एक गाइड की मौत पहाड़ समाचार editor

उत्तरकाशी : कालिंदी ट्रैक पर गए दल में शामिल एक गाइड की मौत की खबर है। दल में शामिल 14 ट्रैकर्स भी वहीं फंसे हैं। ट्रैकिंग एजेंसी ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से फंसे हुए ट्रैकर्स को सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के लिए मदद मांगी है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी जानकारी शासन को दे दी है। वहीं, एजेंसी की एक रेस्क्यू टीम सोमवार को दल की खोजबीन के लिए रवाना हो गई। मई के अंतिम सप्ताह में 14 सदस्यीय दल गंगोत्री से कालिंदी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था।

इस ट्रैक के बेस कैंप में पहुंचते ही अधिक बर्फबारी होने के कारण दल वहां फंस गया था। गंगोत्री पर्वत श्रेणी से यह ट्रैक बद्रीनाथ निकलता है। बर्फबारी के कारण वहां की भौगोलिक परिस्थितियां खराब हो जाती हैं।

ट्रैकिंग एजेंसी ने जिलाधिकारी को दल में शामिल एक गाइड की मौत होने की सूचना दी है। वहीं, अन्य लोग भी अभी वापस नहीं लौटे हैं। ट्रैकिंग एजेंसी की ओर से ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की मांग की है।

उत्तराखंड: कालिंदी ट्रैक पर फंसे 14 ट्रैकर्स, एक गाइड की मौत पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar