
उत्तराखंड: रात को बाइक से खाई में गिरा युवक, सुबह मिला घायल, अस्पताल में भर्ती
डामटा: यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास रात को बाइक हादसे का शिकारी हो गई थी। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया था, जिसे रात को ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जबकि, एक खाई में गिर गया था। उसे पूरी रात खोजा गया, लेकिन वह सुबह मिल पाया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो थी। हादसे में बाइक सवार एक किशोर घायल हो गया। वहीं, बाइक चालक दूसरा युवक लापता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे विकेश(21) व आशीष(16) निवासी ग्राम दाबला चकराता जिला देहरादून बाइक से नैनबाग से डामटा की ओर जा रहे थे। डामटा के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
सूचना पर घायल आशीष को निकाल कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा ले जाया गया। वहीं, बाइक चला रहे विकेश के खाई में गिरने से उसका पता नहीं चल पाया था। सर्च अभियान के लिए बड़कोट एसडीआरएफ को घटनास्थल के लिए भेजा गया। आज सुबह युवक खाई से मिला।