Trending News

उत्तराखंड: टैक्सी ड्राइवर की गोली मारकर कर हत्या, शव फेंककर हत्यारे फरार

उत्तराखंड: टैक्सी ड्राइवर की गोली मारकर कर हत्या, शव फेंककर हत्यारे फरार

रुड़की : उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हत्याओं के मामले भी चिंतित करने वाले हैं। रुड़की में हत्या का एक और मामला सामने आया है। यहां कंपनी के टैक्सी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके सीने के आर-पार हो गई थी।

टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर शव फेंका

हत्या के शव थिथौला गांव के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया। हत्यारे फरार हैं। टैक्सी रुड़की-मंगलौर रोड पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। जांच में  सामने आया है कि टैक्सी दिल्ली से हरिद्वार आने के लिए बुक की गई थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

टैक्सी ड्राइवर की गोली मारकर कर हत्या,

उत्तर प्रदेश का रहने वाला था टैक्सी ड्राइवर 

पुलिस के अनुसार चंद्रपाल (24) निवासी ग्राम खदेवरा थाना हरियावा, जिला हरदोई, उत्तरप्रदेश एक टैक्सी कंपनी का चालक है। कुछ लोगों ने हरिद्वार आने के लिए उसकी टैक्सी ऑनलाइन बुक की थी। दिल्ली से यह लोग टैक्सी में सवार होकर निकले थे। रविवार की सुबह कुछ लोगों ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थिथौला गांव के पास गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक के सीने से खून बह रहा था।

उत्तराखंड : खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास मोबाइल मिला। जिसकी लोकेशन खुली हुई थी। मोबाइल से पता चला कि वह एक कंपनी की टैक्सी का चालक है। माेबाइल के जरिए उसकी शिनाख्त चंद्रपाल के रूप में हुई। उसके सीने में गोली लगी है। 

पुलिस को मृतक के शव के पास एक रस्सी भी पड़ी मिली। छानबीन में पता चला कि टैक्सी गायब है। इसके बाद पुलिस ने टैक्सी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर टैक्सी को रुड़की-मंगलौर मार्ग पर सड़क किनारे से लावारिस हालत में बरामद कर लिया।

 

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar