Trending News

उत्तराखंड: प्रीतम और करन माहरा भी ज्वाइन करेंगे भाजपा!

उत्तराखंड: प्रीतम और करन माहरा भी ज्वाइन करेंगे भाजपा!

उत्तराखंड: प्रीतम और करन माहरा भी ज्वाइन करेंगे भाजपा!

  •  हरदा बोले, जाएंगे वनवास, जागेश्वर धाम में करेंगे तपस्या।

  • गणेश जोशी और धनदा खरीदेंगे भाजपा के इलेक्ट्राल बांड।

  • गुणानंद जखमोला 

एक देश, एक संविधान, एक विधान के बाद अब भारत एक पार्टी की ओर बढ़ रहा है। इसके तहत भाजपा कांग्रेसमय हो रही है। कांग्रेस के अधिकांश नेता धीरे-धीरे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी भाजपा ज्वाइन करने के संकेत दिये हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तो मौके की तलाश में ही हैं। प्रीतम और यशपाल भाजपा में इसलिए आ रहे हैं कि उन्हें अपने बेटो की चिन्ता है। करन महारा को अभी 15 साल और राजनीति करनी है।

इस बीच हरदा ने घोषणा कर दी है कि लोकसभा चुनाव के बाद वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे और तपस्या के लिए जागेश्वर धाम या केदारनाथ धाम जाएंगे। वह भी दिल से भाजपा ज्वाइन करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस का नमक उन्हें नमकहलाली नहीं करने दे रहा है। साथ ही ऐसे खुड़पेचिए नेता को भाजपा भी नहीं लेना चाहती है।

उधर, कांग्रेसी नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने पर भाजपा में जबरदस्त उत्साह है। उनकी वाशिंग मशीन में गंगा जल के साथ सूखती कोसी, गोमती, सरयू और शारदा का पानी भी मिलाया जा रहा है। इस पानी में लाइफब्यॉय, रिन और सर्फएक्सेल को मिक्स कर मिलाया जा रहा है, ताकि भाजपा में आए कांग्रेसियों का ब्रेनवॉश अच्छे से हो जाए और वो अंधभक्त बन जाएं।

जब से देश के पहले अग्निवीर गणेश जोशी को पता चला है कि इलेक्ट्राल बांड भी कोई चीज होती है, तो उन्होंने तय किया है कि नये साल में वह प्लाट, मकान, फ्लैट या दुकान नहीं, बांड खरीदेंगे। उनका साथ देंगे हैंडपंप वाले धनदा। तबादलां और नियुक्तियों में धनदा ने जितना कमाया है, उसका 10 प्रतिशत भाजपा के बांड खरीदने पर खर्च करेंगे।

अनुमान के मुताबिक धनदा 100 करोड़ के बांड खरीदेंगे। गणेश जोशी और धनदा बांड खरीद ही रहे थे कि अचानक ही डोरबेल बजी और सपना टूट गया, मेरी नींद खुल गयी। बुरा न मानो, होली है। सभी साथियों को होली की शुभकामनाएं।

(नोट: लेखक को तो आप जानते ही हैं।)

उत्तराखंड: प्रीतम और करन माहरा भी ज्वाइन करेंगे भाजपा!

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )