Trending News

उत्तराखंड: अध्यक्ष के बर्खास्त होने के बाद पुरोला को CM धामी की पहली सौगात

उत्तराखंड: अध्यक्ष के बर्खास्त होने के बाद पुरोला को CM धामी की पहली सौगात

उत्तराखंड: अध्यक्ष के बर्खास्त होने के बाद पुरोला को CM धामी की पहली सौगात

देहरादून: पुरोला नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के बर्खास्त होने के बाद CM धामी ने पुरोला के विकास के लिए बजट को स्वीकृति दे दी है। सीएम धामी ने विधानसभा क्षेत्र पुरोला के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 1, 2 और 3 के आन्तरिक मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु 39.20 लाख की स्वीकृति दी है।

इससे एक बात साफ होती है कि सीएम धामी ने अपना वादा निभाया है। उनका लक्ष्य राज्य का विकास है और विकास के कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद उधमसिंह नगर के सितारगंज विकासखण्ड हेतु 1 करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60.00 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर में पौराणिक मंदिर जयन्ती कोट में विद्युतीकरण का कार्य किये जाने हेतु 11.76 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

उत्तराखंड: अध्यक्ष के बर्खास्त होने के बाद पुरोला को CM धामी की पहली सौगात

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )