Trending News

अजीबोगरीब नियम : क्रिकेट में छक्का लगाने पर बैन, सिक्स मारा बल्लेबाज आउट

अजीबोगरीब नियम : क्रिकेट में छक्का लगाने पर बैन, सिक्स मारा बल्लेबाज आउट

क्रिकेट तो आप देखते ही होंगे। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा अगर कोई खेल देखा जाता है, तो वह क्रिकेट है। बदलते दौर के क्रिकेट में चौके-छक्कों की बरसात देखने करोड़ों दर्शक दुनियाभर में स्टेडियम पहुंचते हैं। लेकिन, अगर छक्का मारने ही बैन (ban on hitting six) लगा दिया जाएगा तो फिर क्रिकेट में वो आनंद कहां रह जाएगा। ऐसा कुछ हुआ है इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में, यहां के सबसे पुराने क्रिकेट क्लब ने छक्का लगाने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं, अगर कोई बल्लेबाज छक्का लगाता है, उसे आउट माना जाएगा।

क्रिकेट में छक्का लगाने पर बैन

बचपर में या वर्तमान दौर में आपके मोहल्लों में ऐसे नियम अब भी चलते हैं कि जो छक्का मारेगा उसे आउट माना जाएगा। साउथविक और शोरहैम क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजों के छक्का लगाने पर पाबंदी लगा दी है। इस बैन (ban on hitting six) को मैदान के आसपास रहने वाले लोगों की प्रॉपर्टी को नुकसान होने के बाद दर्ज की गई, शिकायत की वजह से लगाया गया है। अब मैच में क्लब की तरफ से छक्का मारने वाले बैटर को आउट करार दिया जाएगा।

सिक्स पर प्रतिबंध के नियम की जानकारी दी

साउथविक और शोरहैम क्रिकेट क्लब (Shoreham Cricket Club) के कोषाध्यक्ष मार्क ब्रोक्सअप ने सिक्स पर प्रतिबंध (ban on hitting six) के नियम की जानकारी दी है। उस फैसले के बारे में फैसला इंश्योरेंस क्लेम और कानूनी कार्यवाही से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचने के लिए लगाया गया है। स्टेडियम के आस पास रहने वाले लोगों की गाड़ियों और घर की संपत्ति को छक्के की वजह से नुकसान उठाना पड़ा रहा था। इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी और हर्जाने से बचने के लिए क्लब ने यह फैसला लिया है।

पहले क्रिकेट बेहद शांत माहौल में खेला जाता था

ब्रोक्सअप ने बताया कि “पहले क्रिकेट बेहद शांत माहौल में खेला जाता था, लेकिन टी-20 और वनडे के आने के बाद इस खेल में आक्रामकता दिखने लगी है। इस वजह से स्टेडियम आस पास रहने वाले लोगों की संपत्ती को नुकसान पहुंचने लगा है। एक 80 साल के बुजुर्ग ने का कहना था कि आजकल के बल्लेबाजों में बड़े शॉट्स लगाने का जोश बढ़ गया है, इसकी वजह से अब स्टेडियम छोटा पड़ने लगा है।

पहला छक्का मारने के बाद बल्लेबाज को पहले चेतावनी

क्रिकेट क्लब के नए नियम के बाद अब पहला छक्का मारने के बाद बल्लेबाज को पहले चेतावनी मिलेगी। छक्का मारने पर बैटर को कोई रन नहीं दिया जाएगा। चेतावनी मिलने के बाद भी अगर बल्लेबाज ने छक्का लगाया तो उसे आउट करार दिया जाएगा। क्लब की तरफ से इस नियम को लागू करने से बल्लेबाज भी नाराज हैं।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )