Trending News

सीएम धामी से नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मेयर हल्द्वानी ने की मुलाकात

सीएम धामी से नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मेयर हल्द्वानी ने की मुलाकात

सीएम धामी से नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मेयर हल्द्वानी ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नैनीताल जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं मेयर हल्द्वानी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद नैनीताल में रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी) से किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर ही है। उन्होंने सचिव मुख्यमंत्री एस.एन पाण्डेय को निर्देश दिये कि नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत किसानों को रेरा से जो भी समस्याएं आ रही हैं, जिलाधिकारी से रिपोर्ट लेकर पूरा परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का परीक्षण कर यथा सम्भव उचित समाधान निकालने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिये जा रहे हैं, वह जन भावनाओं के अनुरूप लिये जा रहे हैं।

The post सीएम धामी से नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मेयर हल्द्वानी ने की मुलाकात first appeared on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.

सीएम धामी से नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मेयर हल्द्वानी ने की मुलाकात

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )