Trending News

उत्तराखंड PCS 2025 : 123 पदों के लिए भर्ती, ये है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

उत्तराखंड PCS 2025 : 123 पदों के लिए भर्ती, ये है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 123 विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 27 मई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 3 जून से 12 जून 2025 तक किया जा सकता है।

आरक्षण और पदों का विवरण

कुल 123 पदों में से 80 पद सामान्य श्रेणी के लिए, 16 अनुसूचित जाति, 3 अनुसूचित जनजाति, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग और 9 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं।

डिप्टी कलेक्टर: 3 पद

  • पुलिस उपाधीक्षक: 7 पद

  • वित्त अधिकारी: 10 पद

  • सहायक निदेशक (वित्त): 6 पद

  • उप निबंधक (श्रेणी-2): 12 पद

  • सहायक आयुक्त (राज्य कर): 13 पद

  • राज्य कर अधिकारी: 17 पद

  • सहायक नगर आयुक्त (शहरी विकास): 7 पद

  • कार्य अधिकारी (जिला पंचायत): 2 पद

  • उप शिक्षा अधिकारी: 15 पद

  • जिला समाज कल्याण अधिकारी: 2 पद

  • अधीक्षक (राजकीय भिक्षुक गृह): 3 पद

  • सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा): 4 पद

  • सहायक गन्ना आयुक्त: 1 पद

  • जिला परिवीक्षा अधिकारी (महिला सशक्तिकरण): 1 पद

  • सूचना अधिकारी: 3 पद

  • संपादक (सूचना विभाग): 1 पद

  • फीचर लेखक (सूचना विभाग): 1 पद

  • सहायक निदेशक (कृषि): 8 पद

  • सहायक निदेशक (सांख्यिकी): 1 पद

  • खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी: 2 पद

  • प्रादेशिक मौन विशेषज्ञ: 2 पद

  • सांख्यिकी अधिकारी (नियोजन): 1 पद

  • जिला पर्यटन अधिकारी: 1 पद

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा: वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें दो प्रश्नपत्र होंगे। पहला सामान्य अध्ययन (150 अंक) और दूसरा सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा (150 अंक)।

  • मुख्य परीक्षा: लिखित प्रकार की होगी और कुल 1500 अंकों की होगी। इसमें शामिल होंगे:

    • सामान्य हिंदी: 150 अंक

    • निबंध: 150 अंक

    • सामान्य अध्ययन (6 पेपर, प्रत्येक 200 अंक): भारतीय विरासत, विश्व इतिहास, भूगोल, संविधान, सामाजिक न्याय, अंतरराष्ट्रीय संबंध, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, आर्थिक विकास, नीति शास्त्र और उत्तराखंड से संबंधित प्रश्न।

  • साक्षात्कार: 150 अंक।

मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार मिलाकर कुल 1650 अंकों का मूल्यांकन होगा। अंतिम चयन साक्षात्कार के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट (psc.uk.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी आयोग की विज्ञप्ति में उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )