Trending News

उत्तराखंड: घर के आंगन में खेल रही 9 साल की बच्ची को उठा ले गया (Leopard) गुलदार

टिहरी : उत्तराखंड में गुलदार (Leopard) के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहें हैं। एक के बाद एक Leopard लोगों पर हमला कर जन के दुश्मन बने हुए हैं। कुछ दिन पहले देवप्रयाग में 17 साल के लड़के को मार डाला था। अब टिहरी जिले में घर के आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया।

बच्ची का शव  घटना के तीन घंटे बाद घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच आधा खाया हुआ मिला। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद घर के आंगन पर अकेले ही खेल रही थी। उसके तीन अन्य भाई बहन घर के भीतर थे। बच्चों की मां उषा देवी शिवालय में जलाभिषेक करने गई हुई थी।

शाम चार बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली। जबकि पूनम की बड़ी बहन प्रियंका, छोटा भाई प्रिंस और आराध्या कमरे में सो रखे थे। मां ने आसपास ढूंढ खोज की तो पूनम का कहीं पता नहीं चल पाया। आसपास के अन्य लोगों ने भी ढूंढ खोज शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले।

शाम को करीब 6 बजे पूनम का शव मिलने के बाद घर में कोहरा मंच गया। वन विभाग के रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि बच्ची को निवाला बनाने की सूचना मिलने पर विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )