Trending News

IAS की नौकरी छोड़कर दिल्ली में बेच रहे सब्जी, ऐसी कहानियां रास्ता दिखाती हैं…

IAS की नौकरी छोड़कर दिल्ली में बेच रहे सब्जी, ऐसी कहानियां रास्ता दिखाती हैं…

IAS की नौकरी छोड़कर दिल्ली में बेच रहे सब्जी, ऐसी कहानियां रास्ता दिखाती हैं… पहाड़ समाचार editor

देश की सबसे कठिन परिक्षा UPSC को पास करने के बाद IAS की नौकरी मिलती है। IAS की नौकरी के साथ रुतबा और पावर मिलता है। बढ़िया सैलरी पैकेज के साथ घर-गाड़ी समेत तमाम सुविधाएं मिलती हैं। जिस नौकरी के लिए हर साल लाखों की तादात में लोग परीक्षा देकर पास करने की कोशिश करते हैं।

उनमें से कुछ चुनिंदा लोग ही इस नकरी को पाने में सफल हो पाते हैं। । कुछ ही लोग होते हैं जिनका IAS ऑफिसर बनने का सपना पूरा होता है। IAS जैसी नौकरी छोड़कर कारोबार में उतरना आसान फैसला नहीं होता है। ऐसा ही फैसला 1982 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी प्रवेश शर्मा ने लिया।

प्रवेश शर्मा 1982 बैच के IAS अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2016 में VRS ले लिया और सरकारी नौकरी छोड़कर सब्जी बेचने लगे। 34 साल तक सरकारी नौकरी करने के बाद प्रवेश शर्मा ने अपना बिजनेस करने का फैसला लिया। साल 2016 में उन्होंने दिल्ली के द्वारका इलाके से अपना स्टार्टअप शुरू किया। उन्होंने ऑनलाइन सब्जी और फल बेचने का काम शुरू किया। सब्जीवाला (Sabziwala) नाम से उन्होंने अपने नए वेंचर की शुरुआत की। प्रवेश शर्मा के पास बिजनेस का कोई अनुभव नहीं था। फिर भी उन्होंने चुनौती को स्वीकार करते हुए बिजनेस में उतरने का फैसला किया।

उत्तराखंड: हिंदू युवक का ऑनलाइन हुआ धर्म परिवर्तन, जांच में होंगे खुलासे…!

प्रवेश शर्मा को हाईटेक अंदाज में सब्जी और फल बेचने का तरीका खोज निकाला। उन्होंने किसानों और मंडी को सीधे कस्टमर से जोड़ते हुए उन्होंने सब्जीवाला नाम से पोर्टल की शुरुआत की। सब्जीवाला ऐप के जरिए कोई भी ऑनलाइन सब्जी और फल ऑर्डर कर उसकी डोर स्टेप डिलीवरी करवा सकता है। जो काम कोरोना और लॉकडाउन के दौरान देखने को मिला, प्रवेश शर्मा उसे साल 2016 से कर रहे हैं। दिल्ली के अलावा उनका कारोबार पानीपत, आगरा, इंदौर, नासिक, रामदा जैसे शहरों में फैला है।

प्रवेश शर्मा दिल्ली में पले-बढ़े हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई की है। उन्होंने इतिहास से ग्रेजुएशन किया है। IAS की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश सरकार में कृषि सचिव बनाया गया। कृषि को लेकर उनकी शुरुआत से ही रुचि रही थी। साल साल 2016 में उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है।

IAS की नौकरी छोड़कर दिल्ली में बेच रहे सब्जी, ऐसी कहानियां रास्ता दिखाती हैं… पहाड़ समाचार editor

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )