Trending News

NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 घायल

NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 घायल

नई दिल्ली/कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-30 पर दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि मृतक सभी लोग कांकेर के उड़कुडा गांव के निवासी थे। वे चीवरांज में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी नाथिया नवागांव के पास यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी निखिल राखेचा ने घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोग घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतकों की पहचान सहित अन्य आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )