Trending News

दिल दहला देने वाली वारदात : परिवार के मुखिया ने आठ लोगों को काट डाला, खुद भी लगा ली फांसी

दिल दहला देने वाली वारदात : परिवार के मुखिया ने आठ लोगों को काट डाला, खुद भी लगा ली फांसी

दिल दहला देने वाली वारदात : परिवार के मुखिया ने आठ लोगों को काट डाला, खुद भी लगा ली फांसी

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामुहिक हत्या कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी भी कर ली।

मरने वालों में आरोपी की पत्‍नी और परिवार के सदस्‍य शाम‍िल हैं। आरोपी ने भाई के एक बच्‍चे पर भी हमला किया था, लेकिन, वह जान बचाकर भाग गया और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग आसपास के घरों में ही रहते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक विक्षिप्‍त बताया जा रहा है। वह नशे का आदी तो नहीं था इसकी भी पड़ताल की जा रही है। घटना रात तीन बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि आरोपित का पत्‍नी से विवाद था। विवाद के दौरान ही यह घटना हुई। वारदात के बाद घर में मारे गए लोगों के शव बिखरे पड़े हैं। पुलिस मौक पर पहुंचकर शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज रही है।

दिल दहला देने वाली वारदात : परिवार के मुखिया ने आठ लोगों को काट डाला, खुद भी लगा ली फांसी

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar