Trending News

उत्तराखंड : सभी विकासखंडों में होगा गौशालाओं का निर्माण, आयोग अध्यक्ष ने किया जिलों का भ्रमण

उत्तराखंड : सभी विकासखंडों में होगा गौशालाओं का निर्माण, आयोग अध्यक्ष ने किया जिलों का भ्रमण

उत्तराखंड : सभी विकासखंडों में होगा गौशालाओं का निर्माण, आयोग अध्यक्ष ने किया जिलों का भ्रमण

उत्तराखंड राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग और जनपद चमोली में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों जिलों के समस्त अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें दोनों जनपदों के पशुपालन विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारियों से वार्ता कर गौशालाओं की भूमि चयन और उनके निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

साथ ही बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों के अंदर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिनके जरिए बच्चों में गोवंश की उपयोगिता के बारे में जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग और उत्तराखंड सरकार गोवंश की सुरक्षा और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दिशा में तेजी से धरातल पर काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही गौशालाओं का निर्माण पूर्ण हो जाने पर सड़कों से निराश्रित गोवंश हटा लिए जाएंगे। बैठक में गौ सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर सिंह गुसाई और दोनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बद्रीनाथ धाम दर्शन 

उत्तराखंड राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भगवान बद्री विशाल के कपाट बंद होने के दौरान बद्रीनाथ पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर उत्तराखंड और देश के अंदर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही भगवान बद्री विशाल से उत्तरकाशी टनल में फंसे हुए मजदूरों की सुरक्षा की प्रार्थना भी की और साथ ही विपक्षी दलों को सलाह देते हुए कहा कि यह समय आलोचना करने का नहीं है ।यह समय धैर्य के साथ उन मजदूरों की जान बचाने का है। इसलिए विपक्ष इस विषय पर राजनीति न करें।

उत्तराखंड : सभी विकासखंडों में होगा गौशालाओं का निर्माण, आयोग अध्यक्ष ने किया जिलों का भ्रमण

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar