Trending News

उत्तराखंड में 4 साल की बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म, नाबालिग हैं तीनों आरोपी

उत्तराखंड में 4 साल की बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म, नाबालिग हैं तीनों आरोपी

सितारगंज : उत्तराखंड में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की तमाम घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं। पिछले तीन-चार दिनों में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की 8 से 10 घटनाएं पहाड़ से लेकर मैदान और मैदान से लेकर तराई तक सामने आ चुकी हैं। बड़ों से लेकर बच्चों तक हर कोई दरिंदा बना फिर रहा है। सितारगंज में एक 4 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की जो घटना सामने आई है, उसमें तीनों ही आरोपी के नाबालिक हैं और तीनों की उम्र 9 साल से 14 साल के बीच है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बच्चों से लेकर बड़ों तक की मानसिकता क्या बन गई है?

सितारगंज में मासूम बच्ची से उसके ही स्कूल के तीन बच्चों ने गैंगरेप किया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 9 साल, 11 और 14 साल है। एक आरोपी दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को संरक्षण में लिया है, जबकि 14 साल का आरोपी फरार है।

इस मामले में सोमवार को एक गांव की महिला ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार उनकी 4 साल की बेटी के साथ स्कूल में नाबालिग आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। सुबह करीब आठ बजे स्कूल गई थी। दो-तीन घंटे बाद वह रोती हुई घर आ गई।

महिला ने जब रोने की वजह पूछी तो उसने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया। एसपी सिटी के मीडिया को दिए बयान के अनुसार बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो को पढ़कर संरक्षण में लिया गया है, जबकि एक फरार है।

उत्तराखंड में 4 साल की बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म, नाबालिग हैं तीनों आरोपी

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar