Trending News

उत्तरकाशी : पुरोला उप जिला अस्पताल में पहला सफल सिजेरियन, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

उत्तरकाशी : पुरोला उप जिला अस्पताल में पहला सफल सिजेरियन, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

पुरोला: पुरोला उप जिला अस्पताल में पहला सफल सिजेरियन ऑप्रेशन हो गया है। अब तक लोगों को इसके लिए देहरादून या दूसरे बड़े शहरों के चक्कर कोटने पड़ते थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत बताया कि कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में सृदृढकरण हेतु लगातार हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

पहला सिजेरियन ऑपरेशन सफल

इसी क्रम में उनके द्वारा अवगत कराया गया कि विगत दिवस को यमुना घाटी के उप जिला चिकित्सालय पुरोला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी यमुना घाटी डॉ. आर सी आर्य एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज असवाल के कुशल नेतृत्व में पहला सिजेरियन ऑपरेशन सफल रहा।

ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा स्वस्थ्य

ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। डॉ. रावत ने बताया विकासखण्ड मोरी के देवरा गांव की गर्भवती लक्ष्मी पत्नी अशोक उम्र 19 वर्ष को पुरोला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिला के परीक्षणोंपरान्त् पाया गया कि महिला हाईरिस्क गर्भवती महिला है।

डॉ. किरण की अगुवाई में चिकित्सक दल का गठन

थोड़ी सी भी देर होने पर जच्चा एवं बच्चे की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण की अगुवाई में चिकित्सक दल का गठन कर, गर्भवती महिला का तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन करवाया गया जो पूर्ण रूप से सफल रहा।

चिकित्सक दल की प्रशंसा

उप जिला चिकित्सालय पुरोला के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सक दल की प्रशंसा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा गया कि चिकित्सक दल के संयुक्त प्रयास एवं इच्छा शक्ति से चिकित्सालय में पहला सिजेरियन ऑपरेशन हुआ जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं। 

चिकित्सक दल

चिकित्सक दल में सर्जन डॉ. अर्पित, एनेस्थीसिया डॉ. अंबिका, नर्स गीता परमार, भगत सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। उत्तराखंड सरकार एवं पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल के अथक प्रयासों से वर्तमान में उपजिला चिकित्सालय पुरोला में रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन एवं एनेस्थीसिया आदि सभी प्रमुख चिकित्सक तैनात है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )