Trending News

उत्तराखंड : DGP के नाम पर इस नेता ने की लाखों की ठगी, अब जाएगा जेल

उत्तराखंड : DGP के नाम पर इस नेता ने की लाखों की ठगी, अब जाएगा जेल

 

  • DGP उत्तराखण्ड के नाम पर की गई ठगी का खुलासा होने पर डीजीपी से मिले पीडित वकील।
  • DGP ने दिया मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही के निर्देश।

देहरादून: DGP अशोक कुमार के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में विकासनगर के दो अधिवक्ता सतीश कुमार, संजय कटारिया पुलिस महानिदेशक से उनके कार्यालय में मिले और शिकायती पत्र दिया।

उन्होंने बताया कि दौलत कुंवर नाम के व्यक्ति ने DGP के नाम से पुलिस को डोनेशन देने के नाम पर हमसे 10 लाख रूपए हड़प लिए हैं। दौलत कुंवर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सरकारी काम में बांधा डालने के केस में पहले गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि, जुलाई, 2021 में प्रेमनगर थाने में जमीन सम्बन्धी फर्जीवाड़े के एक मुकदमे में मदद करने के नाम पर दौलत कुंवर ने हमसे पैसे लिए थे, जबकि उक्त मुकदमे में पैरवी के दौरान सह अभियुक्त सुशील आर्य की 9 अक्टूबर, 2022 को गिरफ्तारी पर हमें अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

हमारे द्वारा पैसे वापस मांगने पर दौलत कुंवर हमें जल्द पैसे वापस करने का झूठा आश्वासन देता रहा, लेकिन आज तक पैसे वापस नहीं करे।

उल्लेखनीय है कि, उपरोक्त मुकदमे में आरोप पत्र पूर्व में ही 09-11-22 को न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।

पीडित वकीलों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (DGP Uttarakhand) ने दौलत कुवंर के खिलाफ तुरंत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून (SSP Dehradun) को निर्देशित किया है।

DGP ने सभी से अपील है कि, किसी भी ऐसे बहकावे में न आएं, ऐसे झूठे लोगों के जाल में बिल्कुल न फंसे। आपके आस-पास यदि कोई व्यक्ति ऐसा कर रहा है, तो तुरंत इसकी जानकारी मेरे संज्ञान में लाएं।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar