Trending News

उत्तराखंड : खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

उत्तराखंड : खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

विकासनगर: उत्तराखंड में आए दिन कोई ना कोई हादसे की खबर सामने आ ही जाती है। इन हादसों में लोगों की मौतें हो जाती हैं। कई लोग जीवनभर के लिए अपंग भी हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना त्यूणी में कथियान-डांगुठा मोटर मार्ग पर हुई है। जानकारी के अनुसार यहां बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था

बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन, दोनों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान त्यूणी तहसील क्षेत्र के ऐठान गांव निवासी जयेंद्र सिंह पुत्र चंदराम (48) और हुकम सिंह (46) पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar