Trending News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 2 लोगों की मौत, 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 2 लोगों की मौत, 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 2 लोगों की मौत, 6 लोग थे सवार

मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वाहन में छह लोग सवार थे। 

वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे। इन्हें मामूली चोटें आई थीं, लेकिन बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। 

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक

अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश ( 32) -वाहन चालक

अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)

घायल

 गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त (29)

राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश (30)

मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश (28)

सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर (27)

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 2 लोगों की मौत, 6 लोग थे सवार

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar