Trending News

उत्तराखंड: भाजपा के पूर्व विधायक का बेतुका बयान, दुष्कर्म के लिए महिलाओं का पहनावा जिम्मेदार!

उत्तराखंड: भाजपा के पूर्व विधायक का बेतुका बयान, दुष्कर्म के लिए महिलाओं का पहनावा जिम्मेदार!

  • दुष्कर्म के लिए महिलाओं का पहनावा जिम्मेदार!

  • उत्तराखंड में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

काशीपुर: उत्तराखंड में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस और सरकार इन पर रोक के दावे तो करती है, लेकिन महीला अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई मामलों में पुलिस के जवान और अधिकारी भी इनमें संलिप्ट पाए गए हैं। दो मामले हाल के ही हैं, जिनमें एक इंसपेक्टर और दो दरोगाओं को सस्पेंड किया जा चुका है। अब भाजपा के पूर्व विधायक का एक बेहद बेतुका और शर्मनाक बयान सामने आया है। उनका कहना है कि दुष्कर्म के लिए महिलाएं जिम्मेदार हैं।

काशीपुर में भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व विधायक ने बाकायदा बयान जारी कर यह बातें कही हैं।

हालांकि उन्होंने महिला और छात्राओं के प्रति बढ़ रही घृणित सोच को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बढ़ने के पीछे कहीं न कहीं महिलाओं का पश्चिमी पहनावा जिम्मेदार है। जबकि महिलाओं को हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता के अनुरूप वस्त्र धारण करना चाहिए।

साथ ही पूर्व विधायक ने इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, कि उन्हें अपने परिवार की महिलाओं व बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के मुताबिक वस्त्र धारण कराना चाहिए।

पूर्व विधायक ने स्कूल प्रबंधकों से अपील की कि वह छात्राओं की पोषाक में भारतीय संस्कृति के अनुरूप परिवर्तन लाए। साथ ही समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में आगे आना चाहिए, तभी इस घृणित कृत्य में कमी आ सकती है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar