Trending News

आप ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया, ये मांग भी उठाई

आप ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया, ये मांग भी उठाई

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर सांसद राघव चड्ढा को सदन में डिप्टी लीडर पद से हटाने का अनुरोध किया है। पार्टी ने यह भी कहा है कि उन्हें आप के कोटा से बोलने का समय न दिया जाए। इसके साथ ही पार्टी ने एक अन्य पत्र के जरिए अशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर नियुक्त करने की मांग की है।

अशोक मित्तल पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं और अप्रैल 2022 में सदन के लिए चुने गए थे। वे रक्षा और वित्त सहित कई संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं। फरवरी 2026 में उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री समूह में भी शामिल किया गया। इसके अलावा, कनीमोझी के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वे रूस, लातविया, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन के दौरे पर भी गए थे।

वहीं, राघव चड्ढा भी अप्रैल 2022 से राज्यसभा सांसद हैं और संसद में आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पंचायतों में ‘सरपंच पति’ की भूमिका, मेंस्ट्रुअल हाइजीन और गिग वर्कर्स की समस्याओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

राघव चड्ढा ने हाल ही में कहा था कि महिला आरक्षित पंचायतों में वास्तविक शक्ति अक्सर पुरुष रिश्तेदारों के पास होती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने मेंस्ट्रुअल हाइजीन को स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता से जुड़ा अहम मुद्दा बताया था।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )