Trending News

CEC ज्ञानेश कुमार की Z प्लस सुरक्षा हुई और मजबूत, विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच केंद्र का फैसला

CEC ज्ञानेश कुमार की Z प्लस सुरक्षा हुई और मजबूत, विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच केंद्र का फैसला

नई दिल्ली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली और आगरा स्थित उनके आवास के साथ निर्वाचन आयोग के कार्यालय तथा उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा में भी जवानों की संख्या बढ़ाई गई है।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास के बाहर हुए प्रदर्शनों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने 27 सितंबर को उनके इस्तीफे की मांग को लेकर नई मोती बाग स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जिसे पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया था।

नई मोती बाग कॉलोनी स्थित आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, अशोक रोड स्थित निर्वाचन सदन के अंदर और बाहर भी अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। यहां सीआईएसएफ के साथ सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )