Trending News

चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार देर रात 4.9 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी। भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई इलाकों के साथ दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप 6 अक्टूबर की रात 10:23:13 बजे आया। इसकी गहराई 13 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि भूकंप का केंद्र चमोली में जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में रहा।

भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद कई जगह लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप से किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप की प्रमुख जानकारी:

तीव्रता: 4.9

समय: रात 10:23:13 बजे

गहराई: 13 किलोमीटर

अक्षांश: 30.103° N

देशांतर: 79.561° E

केंद्र: चमोली, उत्तराखंड

जोशीमठ से दूरी: करीब 50 किलोमीटर दक्षिण

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )