Trending News

चौबट्टाखाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पुतला दहन

चौबट्टाखाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पुतला दहन

चौबट्टाखाल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौबट्टाखाल में प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों के मताधिकार को प्रभावित करने का गंभीर अपराध किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के वोट का अधिकार सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर उसके साथ छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेता कवींद्र इष्टवाल ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने लोगों के वोट देने के अधिकार को छीनने का काम किया है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश को पीछे धकेलने का काम किया है।

कांग्रेस नेता प्रेम बहुखंडी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त पर सत्ता के प्रभाव में कानून के गलत इस्तेमाल के आरोप लग रहे हैं और कांग्रेस इस मामले में उनके इस्तीफे की मांग करती है।

प्रदर्शन में कवींन्द्र इस्टवाल प्रदेश महासचिव पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजा कंडारी प्रदेश सचिव ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह, बिजेंद्र सिंह, पूनम कैंतूरा, सुरेंद्र सिंह रावत प्रदेश सचिव संतोष रावत, विजय रावत, नंद किशोर नौटियाल, सुधीर कोहली, राजकमल, अश्वनी धस्माना सैन सिंह, दिनेश सुंद्रीयाल और विमल रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )