Trending News

टिहरी झील में पहली बार सी-प्लेन की सफल लैंडिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

टिहरी झील में पहली बार सी-प्लेन की सफल लैंडिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

टिहरी: लंबे इंतजार के बाद टिहरी बांध की झील में सी-प्लेन उतारने की कवायद आखिरकार सफल हो गई। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला सी-प्लेन कोटी कॉलोनी स्थित टिहरी झील में सफलतापूर्वक लैंड हुआ। इस ऐतिहासिक ट्रायल को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, टिहरी झील में सी-प्लेन संचालन की तैयारी लंबे समय से चल रही थी, लेकिन तकनीकी कारणों से लगातार देरी हो रही थी। मंगलवार को दिनभर कई बार समय बदला गया—पहले सुबह 9 बजे और फिर दोपहर 12 बजे ट्रायल प्रस्तावित था, लेकिन अंततः शाम को सफल लैंडिंग कराई गई।

सी-प्लेन का संचालन स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया गया। ट्रायल के दौरान प्लेन ने झील में दो बार सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ किया। मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस उपलब्धि का स्वागत किया।

जिला अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को भी सी-प्लेन के अतिरिक्त ट्रायल किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सी-प्लेन संचालन के दौरान बोटिंग गतिविधियों पर असर न पड़े, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा के अनुसार, टिहरी झील में पहली बार 19 सीटर सी-प्लेन का सफल ट्रायल किया गया है। आने वाले दिनों में इसके नियमित संचालन से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )