
जिला आयुर्वेदिक संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी
उत्तरकाशी: आयुर्वेदिक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में आम सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी (पदेन संरक्षक) की उपस्थिति में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
बैठक में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:
- अध्यक्ष: डॉ. विरेंद्र चंद.
- उपाध्यक्ष: डॉ. सुभाष चौहान.
- उप सचिव: डॉ. अनुम पुरी.
- कोषाध्यक्ष: डॉ. अजय प्रताप चौहान.
- मीडिया प्रभारी (यमुनावेली): संदीप रावत.
- मीडिया प्रभारी (गंगा क्षेत्र): कुलदीप नोडियाल.
सदस्यगण:
- प्रवीन कुमार.
- लोकेश.
- महेश.
- डॉ. एकता कांत.
- हेमलता.
- डॉ. मीनाक्षी बिष्ट.
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आयुर्वेदिक सेवाओं के विस्तार तथा जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। नवगठित कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई कि वह संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
CATEGORIES ब्रेकिंग न्यूज़

