Trending News

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार आखिरकार शुक्रवार को संपन्न हो गया। नवरात्र के शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। वहीं मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में पांच मंत्रियों के पद लंबे समय से रिक्त थे, जिन्हें इस विस्तार के जरिए भरा गया है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों का चयन विधायकों के पिछले चार वर्षों के कार्यों के आधार पर किया गया है।

कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को भी ध्यान में रखा गया है। राजनीतिक गलियारों में इस विस्तार को आगामी चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं और इसे लेकर पार्टी नेतृत्व व सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई थी। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद नवरात्र के शुभ अवसर पर इसे अमलीजामा पहनाया गया।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )