Trending News

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान: देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, 144 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान: देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, 144 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने थाना बसंत विहार पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 144 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान के रूप में हुई है। वह आजाद कॉलोनी, थाना पटेल नगर, देहरादून का निवासी है और मूल रूप से ग्राम कोट खादर, थाना रायपुर सादत, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हेरोइन तरुण पाल उर्फ चिंटू (पटेल नगर, देहरादून निवासी) से प्राप्त की थी। इसे वह फुटकर में जरूरतमंदों को बेचने वाला था। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 42 लाख रुपये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर राज्य भर में नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी है।

थाना बसंत विहार में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी द्वारा बताए गए अन्य व्यक्ति की जांच जारी है।

एसएसपी अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी लालच में नशा तस्करी न करें। नशा तस्करों की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखंड को दें। अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )