Trending News

उत्तराखंड : जौलीग्रांट में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड : जौलीग्रांट में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से जौलीग्रांट स्थित एक होटल में आज भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव ही रहेगा, जिसमें चुनावी रणनीति, प्रमुख मुद्दे और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी किस तरह की रणनीति अपनाएगी और कार्यकर्ता जनता के बीच किस तरीके से पहुंचेंगे। हाल ही में प्रदेश में कराए गए पहले चरण के सर्वे की रिपोर्ट पर भी मंथन होगा, जिसके आधार पर कमजोर और मजबूत सीटों की पहचान की जाएगी।

कोर कमेटी में विधायकों की वर्तमान स्थिति, क्षेत्रीय समीकरण और जीत की संभावनाओं पर चर्चा के साथ आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि विधायक और मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर ही अगले चुनाव की तैयारी करें और किसी की सीट में बदलाव नहीं किया जाएगा।

भाजपा की इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ सियासी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )