Trending News

उत्तराखंड में पडी कड़ाके की ठंड, अभी और गिरेगा पारा

उत्तराखंड में पडी कड़ाके की ठंड, अभी और गिरेगा पारा

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में  ठंड में इजाफा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। ठंड से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरना शुरू हो जाएगा। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भीषण शीत लहर की स्थिति रहेगी।

बदरीनाथ धाम में करीब तीन तो हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गोरसों आदि जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। मोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे, मलारी हाईवे और बदरीनाथ हाईवे बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम भी बर्फबारी से पूरी तरह पटे हुए हैं। बर्फबारी के चलते मार्ग भी बाधित हो गए हैं, जिनको खोलने का काम जारी है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar