Trending News

Entertainment : Naga Chaitanya Wedding: नागा चैतन्य ने दुल्हनिया को पहनाया मंगलसूत्र, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल, वीडियो वायरल – Khabar Uttarakhand

साउथ के एक्टर नागा चैतन्य(Naga Chaitanya) बीते दिन यानी चार दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने एक्ट्रेस शाभिता धुलिपाला(Sobhita Dhulipala) से शादी रचाई है। ऐसे में अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों की शादी की एक रस्म की वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट (Naga Chaitanya Wedding Photos) हो रही हैं। जिसमें दुल्हन इमोशनल दिखाई दे रही हैं।

नागा चैतन्य ने दुल्हनिया को पहनाया मंगलसूत्र (Naga Chaitanya Wedding)

सोशल मीडिया पर नागा और शोभिता की एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों शादी की एक रस्म मंगलायम-थाली बोट्टु कट्टाडम निभाते नजर आ रहे हैं। जिसमें एक्टर अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहना रहे हैं। इस दौरान दुल्हन काफी इमोशनल नजर आईं। तो वहीं एक्टर के भाई सीटी बजाते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि शादी में दुल्हन शोभिता ने जहां व्हाइट रेड बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड जूलरी, चूड़िया, नेकलेस आदि पहने हुए थे। तो वहीं दुल्हे राजा ने व्हाइट कुर्ता पहना हुआ था।

फोटोज हुई वायरल (Naga Chaitanya Wedding Photos)

बता दें कि दोनों की शादी की फोटोज भी इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रही हैं। नागा चैतन्य के पापा सुपरस्टार नागार्जुन ने भी दुल्हा दुल्हन के साथ तस्वीरें शेयर की। बताते चले कि नागा चैतन्य की शोभिता के साथ ये दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी पहली शादी साउथ की फेमस एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी। लेकिन कुछ ही सालों बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )