Trending News

महिला के पेट में बच्चा, बच्चे के पेट में बच्चा! ऐसा आपने पहले कभी नहीं सुना होगा?

महिला के पेट में बच्चा, बच्चे के पेट में बच्चा! ऐसा आपने पहले कभी नहीं सुना होगा?

महिला के पेट में बच्चा, बच्चे के पेट में बच्चा! ऐसा आपने पहले कभी नहीं सुना होगा?

कहते हैं कि दुनिया में सात अजूबे हैं। जब कुछ ऐसा होता है, जो अक्सर होता नहीं है और होने के चांस भी नहीं होते हैं, उसे आजवां अजूबा कहा जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर लोग हैरान हैं। इसके बारे में जिसने भी सुना, उसका सिर चकरा गया। महिला के पेट में बच्चा और उस बच्चे के पेट में भी बच्चा। शायद आपने भी कभी ऐसा नहीं सुना होगा।

हैरान करने वाला

ये हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। यहां एक महिला के पेट में पल रहे बच्चे के भीतर भी एक भ्रूण पल रहा था। अल्ट्रासाउंट कराने पर डॉक्टरों को इसका पता चला तो डॉक्र भी हैरान रह गए। अब महिला ने बच्चे को जन्म दिया दे दिया है। इस कंडीशन को मेडिकल भाषा में इसे फीटस इन फीटू कहा जाता है। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मामले लाखों महिलाओं में किसी एक के साथ पाया जाता है। डॉक्टरों के सामने अब जन्म के बाद से नवजात बच्चे को बचाने की के प्रयास किए जा रहे हैं।

सागर जिले में का मामला 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हैरान करने वाला मामला सागर जिले में सामने आया है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष और प्राध्यापक डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि केसली की रहने वाली एक गर्भवती महिला नौवें महीने में उनके निजी क्लीनिक पर जांच कराने के लिए आई थी।

बच्चे के पेट में भी एक भ्रूण

इस दौरान उनको ऐसा लगा कि महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के पेट में भी एक भ्रूण पल रहा है। संदेश को दूर करने के लिए महिला को मेडिकल कॉलेज बुलाया गया। गहन जांच के बाद पता चला कि महिला के गर्भ में एक और बेबी या टेरिटोमा भी है। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने की सलाह दी गई, लेकिन वह यहां आशा कार्यकर्ता के साथ आई थी। ऐसे में वह महिला को वापस केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं, जहां सामान्य प्रसव हुआ है।

बच्चे के पेट में एक गांठ

डॉक्टर के अनुसार अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में महिला के पेट में पल रहे बच्चे के पेट में एक गांठ नजर आ रही थी। डॉपलर करके देखा तो खून आने लगा। ऐसे में फीटस इन फीटू की का शक सही साबित हुआ। इसमें बच्चे के अंदर भी बच्चा पल रहा होता है।

दुनिया में इस तरह के 200 केस

रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर पीपी सिंह ने कहा कि मेडिकल हिस्ट्री में इस तरह के केस काफी दुर्लभ होते हैं। पांच लाख महिलाओं में से किसी एक में ऐसा होता है। अब तक दुनिया में इस तरह के 200 केस ही सामने आए हैं, जो लिटरेचर में ऑनलाइन मौजूद हैं।

बेटी को जन्म दिया

डॉक्टर ने बताया कि गर्भवती महिला ने नार्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। नवजात बच्ची का सीटी स्कैन किया गया है। जिसमें उसके पेट में बच्चा होने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है। टेरिटोमा की संभावना कम है।

महिला के पेट में बच्चा, बच्चे के पेट में बच्चा! ऐसा आपने पहले कभी नहीं सुना होगा?

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )