Trending News

उत्तराखंड: फर्जी रजिस्ट्री मामले में ED की छापेमारी, इन राज्यों में चल रही कार्रवाई

उत्तराखंड: फर्जी रजिस्ट्री मामले में ED की छापेमारी, इन राज्यों में चल रही कार्रवाई

उत्तराखंड: फर्जी रजिस्ट्री मामले में ED की छापेमारी, इन राज्यों में चल रही कार्रवाई

देहरादून: फर्जी रजिस्ट्री घोटाले मामले में ED ने बड़ा एक्शन लिया है। इस केस में 5 राज्यों में ED की कार्रवाई जारी है। सभी जगहों सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ED दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, पंजाब के लुधियाना सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार देहरादून व ऋषिकेश के विभिन्न ठिकानों पर भी यह रेड चल रही है।

यह कार्रवाई कई भू-माफिया, रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत सरकारी कर्मचारी-अधिकारी, सरकारी वकील सहित कुछ बिल्डर के लोकेशन पर चल रही है।

जुलाई 2022 में देहरादून फर्जी रजिस्ट्री घोटाला सामने आया था। इस मामले में पुलिस 18 मुकदमे दर्ज कर चुकी है। वहीं, 20 से ज्यादा आरोपित जेल में बंद हैं। वहीं, दो बड़े अधिवक्ता भी इस मामले में आरोपित हैं।

उत्तराखंड: फर्जी रजिस्ट्री मामले में ED की छापेमारी, इन राज्यों में चल रही कार्रवाई

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar